काशीपुर: पति सहित छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक विवाहिता ने पति सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम हरियावाला कुंडा निवासी पल्लवी त्यागी ने महिला हेल्पलाइन काशीपुर में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि 23 जून 2006 को साकेत कॉलोनी मुज्जफरनगर निवासी अभिषेक त्यागी के साथ उसका विवाह हुआ है। विवाह के समय …

काशीपुर, अमृत विचार। एक विवाहिता ने पति सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम हरियावाला कुंडा निवासी पल्लवी त्यागी ने महिला हेल्पलाइन काशीपुर में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि 23 जून 2006 को साकेत कॉलोनी मुज्जफरनगर निवासी अभिषेक त्यागी के साथ उसका विवाह हुआ है।

विवाह के समय उसके माता पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले अक्सर कम दहेज लाने का ताना देकर पैसे लाने की डिमांड करते रहते। उसे जो वेतन मिलता है वो भी ये लोग अपने पास रखते थे। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। नवंबर 2011 में ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। जिसकी उसने महिला आयोग दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया था कि मेरा पति दूसरी महिला के कारण उसे प्रताड़ित करता है।

6 सितंबर 2013 को उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। वो भी उस समय जब वह गर्भवती थी, लेकिन उसके ससुर ने समाज के डर से घर छोड़ने नहीं दिया, लेकिन गर्भावस्था के दौरान मानसिक प्रताड़ना का सिलसिला लगातार जारी रहा। जून 2021 में ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया था। उसने स्कूल में कमरा लिया था। उसी समय ससुराल वाले जबरदस्ती उसे मुजफ्फरनगर ले गए। जहां दोबारा ये लोग उससे मारपीट करते रहें और 10 लाख रुपये और इनोवा कार की डिमांड करने लगे।

दो महीने बाद उसके पति उसे वापस काशीपुर ले आए। बेटी को उन्होंने अपने पास रख लिया और बेटे को भी उसका पति अपने साथ ले गया। पिछले महीने पति ने यहां आकर मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति अभिषेक त्यागी, ससुर डीके त्यागी, सास महकारवती, मौसी सास सुधा त्यागी, ननद नीलम त्यागी व ननदोई आदि ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार