रुड़की: बहन की मौत के बाद उसका शव देख छोटी बहन की भी मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुड़की, अमृत विचार। अपनी बहन के इंतकाल की खबर सुन बेटे के साथ उसके अंतिम दर्शन को पहुंची छोटी बहन की भी मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना रुड़की के शेखपुरी की है जहां गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी मोहल्ला निवासी मुर्सलीना आयु 75 वर्ष काफी समय से बीमार चल …

रुड़की, अमृत विचार। अपनी बहन के इंतकाल की खबर सुन बेटे के साथ उसके अंतिम दर्शन को पहुंची छोटी बहन की भी मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना रुड़की के शेखपुरी की है जहां गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी मोहल्ला निवासी मुर्सलीना आयु 75 वर्ष काफी समय से बीमार चल रही थीं।

सोमवार की सुबह महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई। बहन की मौत की खबर सुनकर उसकी छोटी बहन गुलजार लुधियाना से अपने बेटे के साथ रुड़की पहुंच गई। जैसे ही गुलजार बहन के घर पहुंची तो वहां का मंजर देख उसका भी बुरा हाल हो गया। गुलजार ने जैसे ही अपनी बहन का शव देखा तो उसकी भी अचानक तबीयत बिगड़ गई।

आनन-फानन में उसे चिकित्सक के यहां ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दोनों बहनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इधर बेटे का भी रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोग अब इनके शव को सुपुर्दे खाक करने की तैयारी कर रहे हैं।

संबंधित समाचार