देहरादून: डाक्टर साहब बोले… मैंने पी रखी है…झूठ नहीं बोलूंगा…
देहरादून, अमृत विचार। यहां रायपुर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात एक संविदा पद पर तैनात चिकित्सक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह तीमारदार के सवाल पर कहते नजर आ रहे हैं कि हां मैंने शराब पी है झूठ नहीं बोलूंगा…पूरी बातचीत में डाक्टर साहब कह रहें हैं कि ये इतना बड़ा अस्पताल …
देहरादून, अमृत विचार। यहां रायपुर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात एक संविदा पद पर तैनात चिकित्सक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह तीमारदार के सवाल पर कहते नजर आ रहे हैं कि हां मैंने शराब पी है झूठ नहीं बोलूंगा…पूरी बातचीत में डाक्टर साहब कह रहें हैं कि ये इतना बड़ा अस्पताल नहीं है, जो यहां विशेषज्ञ सुविधाएं मिल सकें।
अस्पताल परिसर में भी वह लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने शराब पी है यह पूछने पर वह कहते दिख रहे हैं कि हां मैंने शराब पी है, मैं झूठ नहीं बोलूंगा। वीडियो रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद का है। सीएमएस डा. प्रताप सिंह रावत ने बताया कि डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग से रिटायर है और अब संविदा पर यहां तैनात हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद अब उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। इससे पहले अल्मोड़ा जिला अस्पताल के एक चिकित्सक का भी ऐसा ही वीडियो सामने आया था और बाद में जांच के बाद डनहें पदमुक्त कर दिया गया था।
