खटीमा: मारपीट का आरोप, दस के खिलाफ रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। एक महिला ने 10 लोगों पर लाठी डंडों से लैस होकर उसे व उसके परिजनों के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के अनुसार ग्राम मोहम्मदपुर भुड़िया …

खटीमा, अमृत विचार। एक महिला ने 10 लोगों पर लाठी डंडों से लैस होकर उसे व उसके परिजनों के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार ग्राम मोहम्मदपुर भुड़िया निवासी सरिता देवी ने गांव के ही दहारी, धर्मेंद्र, रामाशीष, सुमिता देवी, कमलावती, अरुण, निशा, शिकु, कमली, बबीता पर 20 सितंबर को एक राय होकर लाठी डंडों से लैस होकर उसके व परिजनों के साथ गाली गलौच कर मारपीट व जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वाद की विवेचना एसआई संदीप पिलख्वाल को सौंपी गई है।

संबंधित समाचार