सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आप ने निकाली भारत एकता संकल्प रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बनारस शहर में आम आदमी पार्टी कार्यालय में भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. आप के निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में समस्त …

अमृत विचार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बनारस शहर में आम आदमी पार्टी कार्यालय में भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. आप के निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में समस्त आप कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्षों के साथ उत्साह पूर्वक मनाया. सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए दिनेश सिंह पटेल ने कहां की स्वाधीनता आंदोलन में उनके समर्पण, त्याग तथा स्वतंत्रता के समय भारत के एकीकरण व रियासतों को जोड़ने में उनके द्वारा किया गया योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है. आप कार्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुभकामनाएं देने के बाद निवर्तमान वर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ ए पी सिंह पाल ने समस्त आप कार्यकर्ताओं के साथ भारत एकता संकल्प रैली निकाली।

रैली में पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल, महानगर जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, प्रांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश पटेल, महिला जिलाध्यक्ष गीता देवी, कन्हैया मिश्र, गुलाब सिंह राठौर,आनंद प्रजापति, रामजी सिंह, रमेश पटेल, रामआसरे पटेल, डॉक्टर विनोद वर्मा, कमला प्रसाद सिंह, संजय वर्मा, विजय कुमार सिंह, घनश्याम पांडेय, सूरज प्रसाद वर्मा समेत सैकड़ों साथी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार