CCI के आदेश के बाद Google ने भारत में Play Billing प्रणाली पर लगाई रोक
नई दिल्ली। गूगल (Google) ने भारत में डिजिटल वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के लिए प्ले बिलिंग प्रणाली को रोकने का फैसला किया है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के हालिया फैसलों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। कंपनी ने साथ ही कहा कि वह सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है। ये भी …
नई दिल्ली। गूगल (Google) ने भारत में डिजिटल वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के लिए प्ले बिलिंग प्रणाली को रोकने का फैसला किया है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के हालिया फैसलों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। कंपनी ने साथ ही कहा कि वह सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है।
ये भी पढ़ें: मेटा ने फेसबुक के लिए बड़ा अपडेट किया जारी, यूजर्स अब ग्रुपों में शेयर कर सकेंगे रील्स
सीसीआई ने पिछले महीने प्ले स्टोर नीतियों के संबंध में गूगल पर 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। नियामक ने कंपनी को अनुचित व्यावसायिक प्रथाओं को रोकने और साथ ही एक निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रतिस्पर्धा विरोधी मसलों को हल करने का निर्देश भी दिया था।
गूगल ने कहा, सीसीआई के हालिया फैसले के बाद, हम भारत में उपयोगकर्ताओं द्वारा डिजिटल सामान और सेवाओं की खरीद के लेनदेन के लिए गूगल प्ले की बिलिंग प्रणाली को रोक रहे हैं। कंपनी ने हालांकि कहा कि वह अपने कानूनी विकल्पों की समीक्षा कर रही है और यह एंड्रायड तथा प्ले में निवेश जारी रखेगी।
ये भी पढ़ें: Google Play Store ने हटाए ये 13 Apps, आप भी कर दें तुरंत डिलीट
