बहराइच : छह साल की बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पकड़ा गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। मूर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मामा के यहां रह रहा युवक वारदात के बाद अपने गांव चला गया था। कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के एक गांव निवासी …

अमृत विचार, बहराइच। मूर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मामा के यहां रह रहा युवक वारदात के बाद अपने गांव चला गया था।
कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के एक गांव निवासी निवासी छह वर्षीय बालिका के साथ रविवार रात को मामा के यहां रह रहे युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद युवक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी मक्कू पुत्र केशवराम निवासी धर्मपुर बेझा गांव के विरुद्ध दुष्कर्म और पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके की जांच की थी। एसपी केशव कुमार चौधरी ने घटना के आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। कोतवाल शशि कुमार राणा ने बताया कि युवक के जंगल मटेरा गांव के निकट स्थित जंगल के पास होने की सूचना मिली।

जिस पर कोतवाल के साथ दिलीप कुमार, रामू गौड़, राजेश यादव, हेमंत कुमार वर्मा और सतीश कुमार की टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मालूम हो कि आरोपी ने अपने मामा के गांव में वारदात को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें:- दुस्साहस : लोहिया पार्क में किशोरी से दुष्कर्म, पहली मुलाकात करने गई थी पीड़िता

संबंधित समाचार