अयोध्या : इस्माइल नगर सिहोरा में नदी कर रही कटान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सोहावल, अयोध्या। सोहावल तहसील क्षेत्र के घाघरा नदी की कछार पर इस्माईल नगर सिहोरा में नदी से कटान शुरू हो गयी है। जिसे लेकर गांव के लोगों में दहशत है। कटान के चलते लोगों को अपने घरौंदों को लेकर चिंता सताने लगी है। लोगों ने सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए तैयारी शुरू …

अमृत विचार, सोहावल, अयोध्या। सोहावल तहसील क्षेत्र के घाघरा नदी की कछार पर इस्माईल नगर सिहोरा में नदी से कटान शुरू हो गयी है। जिसे लेकर गांव के लोगों में दहशत है। कटान के चलते लोगों को अपने घरौंदों को लेकर चिंता सताने लगी है। लोगों ने सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। तहसील प्रशासन का दावा है कि कटान पर नजर रखी जा रही है।

इस्माईल नगर सिहोरा गांव के श्रीपाल कोरी, असगर, शमीउल्ला, अतिउल्ला और सिराज आदि ने मंगलवार को बताया कि नदी का जलस्तर सामान्य होने के बावजूद पानी की धारा तेज होने से हर आधे – एक घंटे मे कटान हो रही है। उन्होंने बताया कि नदी की धारा तेजी से तटीय इलाके में कटान कर रही है।

ग्राम प्रधान पुष्पलता ने बताया कि हल्का लेखपाल को कटान के बारे में की जानकारी दी गई है। आरोप है कि लेखपाल ने तहसील परिसर में जरूरी बैठक का बहाना बना कर मौके पर कुछ देखना भी जरूरी नही समझा। एसडीएम सोहावल मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कटान की पुष्टि करते हुए कहा कटान की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल से जानकारी ली जा रही है। बाढ़ नियंत्रण विभाग को भी सूचित किया गया है।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: सरयू की कटान में आई तेजी से 70 बीघा फसलें नदी में समाई

संबंधित समाचार