मुरादाबाद : ब्लाक संसाधन केंद्रों पर आधार अपडेट करने में रोकें धांधली, बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को दिया आदेश
मुरादाबाद। जिले में ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर जनसेवा केंद्र संचालकों द्वारा छात्रों के आधार कार्ड बनाने और उसके अपडेशन में तय शुल्क से अधिक वसूली कर धांधली करने पर अब रोक लगेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश दिया है कि इस पर अंकुश लगाएं। आधार कार्ड बनाने में लापरवाही न …
मुरादाबाद। जिले में ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर जनसेवा केंद्र संचालकों द्वारा छात्रों के आधार कार्ड बनाने और उसके अपडेशन में तय शुल्क से अधिक वसूली कर धांधली करने पर अब रोक लगेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश दिया है कि इस पर अंकुश लगाएं। आधार कार्ड बनाने में लापरवाही न हो जिससे केंद्र और आधार कार्ड निलंबित न हो।
खंड शिक्षाधिकारियों को दिए आदेश में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आधार नामांकन, अपडेशन वैध सूची के अनुसार बनाना सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। हर आधार बनाने वाले केंद्र पर वैध दस्तावेजों, निर्धारित शुल्क की सूची लगाई जाए, जिससे अवैध वसूली न हो पाए। हर आधार केंद्र पर उसके नोडल अधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी चस्पा होना चाहिए। उस दिन ही दस्तावेजों को अपलोड कराया जाना चाहिए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह का कहना है कि आधार कार्ड बनाने और अपडेशन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश दिया है। उसका हर हाल में पालन कराना होगा।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: छात्रों ने रैली के निकाल कर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
