रुद्रपुर: नदी की जमीन पर कब्जे का विरोध करना पड़ा महंगा, दबंगो ने किया जानलेवा हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। खेड़ा में रहने वाले एक व्यक्ति को कब्जा की जमीन का विरोध करना महंगा पड़ गया। दबंगो ने पीड़ित व उसके परिवार पर जानलेवा कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली है। खेड़ा निवासी फरीद हसन ने …

रुद्रपुर, अमृत विचार। खेड़ा में रहने वाले एक व्यक्ति को कब्जा की जमीन का विरोध करना महंगा पड़ गया। दबंगो ने पीड़ित व उसके परिवार पर जानलेवा कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

खेड़ा निवासी फरीद हसन ने पुलिस को सौपी तहरीर में बताया कि खेड़े में कल्याणी व्यू नदी के पास रहने वाले अज्जू मियां और उसका भाई कलबू मियां नदी की जमीन पर कब्जा कर रहे है। जिसका उसने विरोध किया तो वह लोग अपने अन्य साथी समीर, नसीम, अकीला और गुड्डू को साथ लेकर उनके घर में हाथों में पाटल व धारदार हथियार लेकर घुस आये।

जहां वह गाली गलौच करने लगे। इस बीच अज्जू ने पीड़ित के ऊपर पाटल से हमला कर दिया। यह देख पीड़ित का भाई, मां व पत्नी बचाने आये तो उन लोगों को भी हमलवरों ने मारा पीटा। जिससे पीड़ित के साथ वह लोग भी चोटिल हो गये। शोर होने पर अन्य लोगों के एकत्र होने पर वह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार