अयोध्या: जागरुकता के साथ शुरू हुआ यातायात माह, पहले दिन बांटे गए पत्रक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मंगलवार को जनपद में यातायात माह का श्रीगणेश हुआ। पूरे नवंबर चलने वाले इस माह का शुभारंभ जागरूकता अभियान के साथ हुआ। पहले दिन शहर के सहादतगंज में यातायात पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा ट्रैफिक ऐप इंसटाल करने के लिये पत्रक वितरित किया। गौरतलब …

अयोध्या। मंगलवार को जनपद में यातायात माह का श्रीगणेश हुआ। पूरे नवंबर चलने वाले इस माह का शुभारंभ जागरूकता अभियान के साथ हुआ। पहले दिन शहर के सहादतगंज में यातायात पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा ट्रैफिक ऐप इंसटाल करने के लिये पत्रक वितरित किया।

गौरतलब है कि प्रतिवर्ष नवंबर में यातायात माह मनाया जाता है। माह के तहत मार्ग दुर्घटनाओं में जन और धन हानि रोकने तथा सुरक्षित यातायात लिये लोगों को जागरूक किया जाता है। यातायात पुलिस अभियान चलाकर यातायात नियमों का उललंघन कर चल रहे वाहनों और उनके चालकों का चालान कर शमन शुल्क भी वसूलती है। चालकों और वाहन मालिकों के साथ गोष्ठी का आयोजन भी किया जाता है। मंगलवार को माह के पहले दिन यातायात पुलिस सहादतगंज क्षेत्र में स्कूली वाहनों को रोककर छात्र-छात्राओं को पत्रक बांटा।

पत्रक में यूपी ट्रैफिक की वेबसाइट और ऐप का विस्तार से विवरण है। सिटीजन सेवाओं की भी जानकारी है। इसके साथ ही लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और इनका अनुपालन करने तथा ऐप को इंस्टाल करने की अपील की गई। इस अवसर पर यातायात निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल, यातायात उपनिरीक्षक प्रकाश चौहान, चंद्रमौलि पांडेय, प्रमोद लहरी, मुख्य आरक्षी जय शंकर पांडेय, आरक्षी जनार्दन कुशवाहा, होमगार्ड जवान अमर बहादुर सिंह,अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।

यातायात निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल ने बताया कि प्ले स्टोर से इस एप को इंस्टाल किया जा सकता है। एप से ही आमजन लोकेशन के आधार पर यातायात को लेकर चेतावनी को जान सकता है, क्षेत्र में समस्या, जाम और ट्रैफिक की स्थिति जान सकता है तथा अपना सुझाव और शिकायत भी दर्ज करा सकता है। उन्होंने बताया कि विभाग जल्द ही जनता को यातायात उललंघन के मामलों में फोटो और वीडियो भेजने की सुविधा देने जा रहा है, जिससे ऐसे वाहनों का चालान कराया जा सके।

यह भी पढ़ें:-औरैया: जागरूकता रैली के साथ शुरू हुआ यातायात माह, डीएम व एसपी ने लोगों को बताए ट्रैफिक के नियम

संबंधित समाचार