हल्द्वानी: दरवाजा बंद कर दो बच्चों के पिता ने खाया जहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवक ने दरवाजा बंद कर जहर खा लिया। जहर से गला सूखा तो खुद दरवाजा खोल पानी पीने के लिए दौड़ा। परिजनों ने शाम उपचार के लिए उसे एसटीएच में भर्ती कराया। जहां आधी रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जहर खाने के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवक ने दरवाजा बंद कर जहर खा लिया। जहर से गला सूखा तो खुद दरवाजा खोल पानी पीने के लिए दौड़ा। परिजनों ने शाम उपचार के लिए उसे एसटीएच में भर्ती कराया। जहां आधी रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जहर खाने के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छड़ायल सुयाल हरिपुर निवासी मानवेंद्र सिंह (32) भूपेंद्र सिंह यहां अपने एक बेटे, एक बेटी, पत्नी, पिता व दादी के साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम किसी बात से नाराज मानवेंद्र सीधे अपने कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। वह अपने साथ सल्फाज की गोलियां भी ले गया था, जिसे उसने खा लिया।

कुछ पल बाद ही जहर से उसका गला सूखने लगा और वह तड़पने लगा। पानी के लिए चीखता-चिल्लाता मानवेंद्र खुद दरवाजा खोल कर पानी के लिए दौड़ा। जिसके बाद उसके जहर खाने के बारे में पता लगा। आनन-फानन में परिजन उसे एसटीएच लाए। जहां रात करीब ढाई बजे उसकी मौत हो गई। मेडिकल चौकी प्रभारी हरि राम ने बताया कि परिजन जहर खाने की वजह नहीं बता सके।

 

संबंधित समाचार