काशीपुर: कब्रिस्तान में लगे पेड़ काटकर बेचने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कुछ लोगों ने कब्रिस्तान कमेटी पर कब्रिस्तान में लगे पेड़ काटकर बेचने का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। मामले में राजस्व विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने कब्रिस्तान पहुंच कर जांच पड़ताल की। मोहल्ला विजय नगर नई बस्ती निवासी करीब आधा दर्जन लोगों ने कोतवाली पुलिस …

काशीपुर, अमृत विचार। कुछ लोगों ने कब्रिस्तान कमेटी पर कब्रिस्तान में लगे पेड़ काटकर बेचने का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। मामले में राजस्व विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने कब्रिस्तान पहुंच कर जांच पड़ताल की।

मोहल्ला विजय नगर नई बस्ती निवासी करीब आधा दर्जन लोगों ने कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि कब्रिस्तान कमेटी ने कब्रिस्तान में लगे कीमती पेड़ों को काटकर बेच दिया है। आरोप है कि उक्त धनराशि को अपने निजी प्रयोग में लिया गया है। इस मामले में एसडीएम ने जांच के लिए राजस्व विभाग एवं वन विभाग की एक संयुक्त टीम गठित कर दी।

मंगलवार को संयुक्त टीम ने कब्रिस्तान पहुंचकर जांच पड़ताल की। कब्रिस्तान कमेटी के सदर नूर हसन उर्फ नूरा ने कमेटी पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि कब्रिस्तान की दीवार गिर गई थी। जिस कारण कमेटी ने पेड़ों को काटकर मिलने वाली रकम से दीवार का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जांच करने पहुंची टीम में वन क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार, वन दरोगा ब्रजेश शर्मा, वन आरक्षी संदीप, सुरेश चन्द्र, कुलवीर, राहुल शर्मा, सहायक चकबंदी अधिकारी लक्ष्मण राम आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार