बहराइच: भाजपा कार्यकर्ता को सिपाही ने जड़ा थप्पड़, नेताओं ने की शिकायत
बहराइच, रूपईडीहा। शिवपुर मोहरनिया के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और भाजपा नेता एक ममाले को लेकर मंगलवार को थाने पहुंचे। यहां पर एक सिपाही ने अंजाने में भाजपा कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर काफी संख्या में भाजपा नेता थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने कार्यवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। रूपईडीहा …
बहराइच, रूपईडीहा। शिवपुर मोहरनिया के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और भाजपा नेता एक ममाले को लेकर मंगलवार को थाने पहुंचे। यहां पर एक सिपाही ने अंजाने में भाजपा कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर काफी संख्या में भाजपा नेता थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने कार्यवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर मोहरनिया गांव निवासी पिंटू उर्फ राजकुमार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ भाजपा कार्यकर्ता हैं। बक्शी गांव निवासी एक ग्रामीण थाने में बंद है। जिससे मिलने के लिए वह थाने गए। राजकुमार का कहना है कि एक व्यक्ति ने बंदी गृह में बंद युवक पान मसाला दे दिया। इससे नाराज सिपाही राहुल चौधरी ने भाजपा नेता को थप्पड़ जड़ दिया। इसकी जानकारी अन्य भाजपा नेताओं को हुई।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख जेपी सिंह, विजय मित्तल, प्रधान संघ अध्यक्ष आनंद पाठक ने प्रभारी निरीक्षक से वार्ता की। साथ ही निलंबन करवाने की मांग पर सभी शांत हुए। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक की मौजूदगी में मामले का सुलह हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सिपाही के विरुद्ध पत्र एसपी को भेजा गया है।
यह भी पढ़ें:-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान, कहा- भाजपा कार्यकर्ता की बात न सुनने वाले अधिकारी नपेंगे
