काशीपुर: कूमल काटकर कबाड़ की दुकान से लाखों का सामान ले उड़े चोरी
काशीपुर, अमृत विचार। चोर दुकान में कुमल काटकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों को तलाश कर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्राम फतेहउल्लागंज ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी मोहम्मद रफीक ने सूर्या चौकी में तहरीर देकर बताया कि मुरादाबाद रोड पर एक पेट्रोल पंप के …
काशीपुर, अमृत विचार। चोर दुकान में कुमल काटकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों को तलाश कर कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्राम फतेहउल्लागंज ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी मोहम्मद रफीक ने सूर्या चौकी में तहरीर देकर बताया कि मुरादाबाद रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास कबाड़ की दुकान है। सोमवार की शाम 6 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था।
मंगलवार की सुबह 8 बजे जब वह दुकान पर पहुंचा और दुकान का शटर उठाकर देखा तो दुकान की पिछली दीवार में एक बड़ा कूमल कटा हुआ था। उसने बताया कि दुकान में पिछले एक महीने से खरीदा हुआ करीब सवा क्विंटल तांबा, एक कुंतल पीतल, एक क्विंटल एल्यूमीनियम और कॉपर की तार एवं करीब 15 कुंतल लोहा, दराज में रखे करीब 8 सौ रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस से चोरों को तलाश कर कार्रवाई करने की मांग की है।
