लखनऊ: महापौर ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ, बिना हेलमेट वालों को दिलाई सुरक्षा की शपथ
अमृत विचार लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज स्थित अटल चौक पर लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया ने समाजसेवी संगठनों संग बिना हेलमेट वालो को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया और हेलमेट लगाने की शपथ दिलाई। ये कार्यक्रम की कुछ इस तरह से आयोजित किया गया कि मंगलवार को मुख्य चौराहा हजरतगंज स्थित अटल चौक पर आज दोपहर …
अमृत विचार लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज स्थित अटल चौक पर लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया ने समाजसेवी संगठनों संग बिना हेलमेट वालो को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया और हेलमेट लगाने की शपथ दिलाई। ये कार्यक्रम की कुछ इस तरह से आयोजित किया गया कि मंगलवार को मुख्य चौराहा हजरतगंज स्थित अटल चौक पर आज दोपहर 12 बजे अचानक बिना हेलमेट पहने मोटर साइकिल पर सवार युवक जब चौराहा पार किया तो स्वयं यमराज उसको रोककर उसके पीछे बैठ गए और बोले चलो मेरे साथ यमलोक युवक हड़बड़ा गया और तभी पीला हेलमेट और पीली जर्सी पहने स्वयं को हेलमेट बताने वाला सक्ष सामने आया और बोला कि मेरे साथ चलोगे कि यमराज के साथ? इस दौरान बिना हेलमेट लगाए गाड़ी चलाने वाले के पीछे स्वयं बैठे यमराज जी और हेलमेट ने गाड़ी चालक से पूछा किसके साथ जाना चाहोगे ? इस दौरान लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने बिचबचाव करते हुए वाहन चालक को हैलमेट पहनने के फायदे समझाए और सदैव हेमलेट पहनने की शपथ भी दिलाई।
