कानपुर: एचबीटीयू में 26 नवंबर को लगेगा स्टार्टअप मेला, आज से पंजीयन शुरू
कानपुर, अमृत विचार। हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय के स्टार्टअप सेल की ओर से 26 और 27 नवंबर को उद्यमिता सम्मेलन एवं स्टार्टअप मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 200 संस्थानों के छात्र-छात्राएं अपने स्टार्टअप का लोहा मनवाएंगे। इसके लिए बुधवार यानी आज से पंजीयन शुरू होगा। एचबीटीयू के डीन इन्क्यूबेशन हब प्रो. अरुण मैथानी ने …
कानपुर, अमृत विचार। हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय के स्टार्टअप सेल की ओर से 26 और 27 नवंबर को उद्यमिता सम्मेलन एवं स्टार्टअप मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 200 संस्थानों के छात्र-छात्राएं अपने स्टार्टअप का लोहा मनवाएंगे। इसके लिए बुधवार यानी आज से पंजीयन शुरू होगा।
एचबीटीयू के डीन इन्क्यूबेशन हब प्रो. अरुण मैथानी ने बताया कि दो दिवसीय कार्निवाल में 10 हजार से अधिक लोग होंगे। इस दौरान ‘नास्टैल्जिया 2022’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूंजीपति और निवेशक इनोवेशन पर चर्चा करेंगे। सम्मेलन में टीआइई यंग एंटरप्रेन्योर शैक्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत इंटर स्कूलों के छात्र भी शामिल होंगे।
एकेटीयू से करीब 50, आइआइटी कानपुर व रुड़की से 10 स्टार्टअप होंगे। प्रीडुलिव लैब्स के संस्थापक व सीईओ शिवांशु द्विवेदी ने बताया कि उनकी कंपनी की ओर से ड्रोन प्रशिक्षण व कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें कंपोजिट प्लेन व यूएवी सिस्टम के माडल शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें-Leopard In Kanpur: तेंदुए की रफ्तार देखकर अधिकारी हुए हैरान, IIT और NSI के बीच दे रहा चकमा
