रामपुर : घूसखोर सीओ सिटी को योगी ने वापस दरोगा बनाया, रिश्वत लेते वीडियो हुआ था वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। रामपुर में सीओ सिटी और बिलासपुर पद पर तैनात रहे विदया किशोर शर्मा को शिकायतों के आधार पर निलंबित कर दिया गया था। जिसकी जांच चल रही थी। मंगलवार को शासन की ओर से मूल पर पर प्रत्यवर्तित कर दिया गया है। पिछले दिनों आरटीआइ कार्यकर्ता दानिश खां ने मुख्यमंत्री से शिकायत …

रामपुर, अमृत विचार। रामपुर में सीओ सिटी और बिलासपुर पद पर तैनात रहे विदया किशोर शर्मा को शिकायतों के आधार पर निलंबित कर दिया गया था। जिसकी जांच चल रही थी। मंगलवार को शासन की ओर से मूल पर पर प्रत्यवर्तित कर दिया गया है।

पिछले दिनों आरटीआइ कार्यकर्ता दानिश खां ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। दानिश का कहना है कि एक अस्पताल संचालक और महिला से झगड़े के मामले में सीओ सिटी ने रिश्वत ली थी। आठ नवंबर को मुख्यमंत्री रामपुर आए थे। तब महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री की सभा में आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।

तब इस मामले में अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल संचालक और पूर्व गंज कोतवाल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इंस्पेक्टर को निलंबित भी कर दिया था। मुकदमे की विवेचना डीआइजी शलभ माथुर ने जिले से बाहर स्थानांतरित कर दी थी। जिसकी शिकायत का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया था। इसके अलावा मानवाधिकार तक मामला पहुंच गया था।

जिसके बाद धीरे-धीरे करके सारे मामले सामने आते चले गए थे। सही पाए जाने पर उनको शासन की ओर से निलंबित कर दिया गया था, लेकिन उनकी जांच लगातार चल रहीं थी। काफी समय तक जांच चली। मंगलवार को शासन की ओर से मूल पद पर प्रत्यावर्तित कर दिया गया है। उन पर तरह के आरोप लगाए गए थे। घूसखोरी लेने का वीडियो वायरल हुआ था।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या: श्रमिक पुत्रियों की शादी योजना में इस बार केवल ऑनलाइन आवेदन

संबंधित समाचार