हल्द्वानी: छह साल से नाम बदल कर दुबके थे वारंटी, पकड़े गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस ने नाम बदलकर रह रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है। बनभूलपुरा पुलिस के अनुसार वर्ष 2016 में सुशीला देवी पत्नी सूरजभान, शनि कश्यप पुत्र सूरज भान निवासी गौजाजाली उत्तर व घनश्याम बेलबाल के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसके बाद से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस ने नाम बदलकर रह रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है। बनभूलपुरा पुलिस के अनुसार वर्ष 2016 में सुशीला देवी पत्नी सूरजभान, शनि कश्यप पुत्र सूरज भान निवासी गौजाजाली उत्तर व घनश्याम बेलबाल के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसके बाद से सुशीला देवी व शनि कश्यप फरार चल रहे थे। इस मामले में 82/83 (कुर्की) की कार्यवाही कर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया। बावजूद इसके आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हो हुए।

इधर, पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। इस बीच बनभूलपुरा के लाइन नंबर में 17 में रहने वाले एक व्यक्ति ने फोन पर अपने होने वाले दामाद को धमकाने का केस दर्ज कराया और कहा कि उसके दामाद को गौजाजाली निवासी आफताब रजा नाम का व्यक्ति धमका रहा है। जब पुलिस ने जांच की तो आफताब रजा ही शनि कश्यप निकला। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए नाम बदलकर क्षेत्र में निवास कर रहा था। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

संबंधित समाचार