हल्द्वानी: सराफा कारोबारी पर झोंका फायर…लारेंस विश्नोई का नाम लेकर की व्हाटसअप कॉल
हल्द्वानी, अमृत विचार । लगातार मिल रहीं धमकियों के बाद आखिरकार कुमाऊं ज्वैलर्स के मालिक के बेटे पर बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमले में व्यापारी बाल-बाल बच गया। उस वक्त तो बदमाश भाग गए लेकिन बाद में फिर से टोह लेने आए तो पुलिस ने पीछा किया। हालांकि बदमाश पुलिस …
हल्द्वानी, अमृत विचार । लगातार मिल रहीं धमकियों के बाद आखिरकार कुमाऊं ज्वैलर्स के मालिक के बेटे पर बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमले में व्यापारी बाल-बाल बच गया। उस वक्त तो बदमाश भाग गए लेकिन
बाद में फिर से टोह लेने आए तो पुलिस ने पीछा किया। हालांकि
बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आ सके और अंधेरे और संकरी गलियों का फायदा उठा चंपत हो गए।
कुमाऊं ज्वैलर्स के स्वामी रामशरण वर्मा के बेटे राजीव वर्मा
बुधवार रात दुकान बंद कर करीब 10 बजे घर पहुंचे ही थे की के पीछे से बाइक से आए दो बदमाशों में से एक ने उन पर फायर झोंक दिया। गोली की आवाज सुनकर परिवारजन घर से बाहर निकल आए और राजीव को भीतर ले गए।
इसी बीच सूचना पर पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के सामने ही राजीव के मोबाइल पर व्हाट्सएप्प कॉल आई। कॉलर ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी दी और कहा कि बच गया..इसके चंद मिनट बाद दोबारा एक कॉल और आयी और एक युवक का नाम लेते हुए कहा गया कि तू उसके पिता को परेशान करता है। बता मामले को कैसे निपटाना है? इसी दौरान जब वह ये सब बातें घर मे मौजूद पुलिस कर्मियों को बता रहे थे तभी दोबारा एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां से गुजरे।
राजीव ने उन्हें पहचान लिया। राजीव के अनुसार इनमें से दो युवक वही थे जो पहले हमला करने आए थे। इस पर पुलिस ने अपने वाहनों से बाइक का पीछा करना शुरू किया लेकिन तंग गलियों में पुलिस के वाहन नहीं घुस सके और जैसे तैसे पीछा करने के बावजूद आरोपी युवक भागने में सफल रहे। वहीं इन युवकों में से एक कि पहचान करते हुए राजीव ने बताया कि वह तीनपानी का निवासी है और उससे उसकी कोई रंजिश नहीं है।
इधर राजीव के छोटे भाई संजीव ने बताया कि मनोज अधिकारी ने उनसे रंगदारी मांगी थी और उनके कार्यालय जाकर धमकाया था। जिस पर दो दिन पहले ही कंप्लेन दर्ज करवाई थी।
फिलहाल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है, माना जा रहा है पुलिस जल्द ही आरोपियों को लेकर खुलासा कर सकती है।
