Syed Mushtaq Ali Trophy : हिमाचल प्रदेश ने पंजाब को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, ऋषि धवन ने झटके तीन विकेट
कोलकाता। सुमित वर्मा के अर्धशतक के साथ ऋषि धवन के तीन विकेट की मदद से हिमाचल प्रदेश ने शानदार लय जारी रखते हुए गुरुवार को यहां पंजाब पर 13 रन की जीत से सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के फाइनल में प्रवेश किया। बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सुमित ने 25 गेंद में 51 रन की …
कोलकाता। सुमित वर्मा के अर्धशतक के साथ ऋषि धवन के तीन विकेट की मदद से हिमाचल प्रदेश ने शानदार लय जारी रखते हुए गुरुवार को यहां पंजाब पर 13 रन की जीत से सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के फाइनल में प्रवेश किया। बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सुमित ने 25 गेंद में 51 रन की पारी के दौरान तीन चौके और इतने ही छक्के जमाये जबकि आकाश वशिष्ठ ने 24 गेंद में 43 रन की पारी खेली जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। इससे हिमाचल प्रदेश की टीम ने सात विकेट पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में शुभमन गिल ने शीर्ष क्रम में 32 गेंद में 45 रन बनाए, जबकि अनमोल प्रीत सिंह (30 रन), मंदीप सिंह (29 रन) और रमनदीप सिंह (29 रन) ने अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन यह कोशिश काफी नहीं रही।
इससे पंजाब की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 163 रन ही बना सकी। इसमें हिमाचल के लिये धवन की गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभायी जिन्होंने 25 रन देकर सलामी बल्लेबाज अभिषेक वर्मा (01), पुखराज मान (10) और रमनदीप के विकेट झटके। मयंक डागर (27 रन देकर दो विकेट), कंवर अभिनय सिंह (27 रन देकर एक विकेट) और आकाश वशिष्ठ (आठ रन देकर एक विकेट) ने भी विकेट चटकाये।
2021-22 विजय हजारे ट्राफी की विजेता हिमाचल प्रदेश ने पावरप्ले में 32 रन पर दो विकेट खो दिये थे। लेकिन सुमित और आकाश 23 गेंद में 45 रन बनाकर टीम को 100 रन के स्कोर तक ले गये। सुमित 13वें ओवर में सनवीर सिंह का शिकार बने जबकि आकाश ने जिम्मेदारी से खेलते हुए पंकज जायसवाल (27 रन, 16 गेंद, दो चौके, एक छक्का) के साथ 27 गेंद में 47 रन की भागीदारी निभायी और टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया।
पंजाब को गिल ने अच्छी शुरूआत कराई जिन्होंने अपनी पारी के दौरान सात चौके और एक छक्का लगाया। लेकिन उनके पवेलियन लौटने के बाद पंजाब ने 10वें ओवर में 61 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे। अनमोलप्रीत ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की लेकिन जब तक वह लय में आये तब तक पंजाब की आधी टीम 15वें ओवर में 103 रन पर पवेलियन पहुंच चुकी थी। कप्तान मंदीप और रमनदीप ने 38 रन की साझेदारी बनाकर उम्मीद जगायी लेकिन तब बहुत देर हो चुकी थी।
पंजाब ने टॉस जीतकर हिमाचल को बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया और किफायती गेंदबाजी करते हुए 51 रन पर तीन विकेट गिरा दिए। सुमित ने हिमाचल को संकट से निकालने के लिये आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने आकाश के साथ 23 गेंदों पर 45 रन की साझेदारी करके हिमाचल को मजबूत स्थिति में डाल दिया। इसके बाद पंकज जयसवाल (16 गेंद, 27 रन) ने हिमाचल को 20 ओवर में 176/7 के स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत धीमी रही और उन्होंने छठे ओवर में 32 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिये। शुभमन गिल ने 32 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाकर 43 रन बनाए लेकिन 10वें ओवर में उनके आउट होते ही पंजाब की मुश्किलें बढ़ गईं।
हिमाचल ने लगातार विकेट निकालते हुए यह सुनिश्चित किया कि पंजाब आवश्यक रनगति हासिल न कर सके। मनदीप सिंह और रमनदीप सिंह ने अंत में 38 रन की साझेदारी कर पंजाब के लिए संघर्ष किया। पंजाब को आखिरी दो ओवरों में 39 रन की दरकार थी। धवन ने 19वें ओवर में केवल 10 रन देकर रमनदीप को आउट किया और पंजाब लक्ष्य से 13 रन पीछे रह गई। फाइनल में हिमाचल का सामना मुंबई या विदर्भ में से किसी एक से होगा।
ये भी पढ़ें : ICC ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुए ये खिलाड़ी, विराट कोहली को पहली बार मिला मौका
