राजस्थान: मासूम बेटे की हत्या कर गढ़ी लापता होने की कहानी, मां और उसका प्रेमी गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान की गंगानगर जिला पुलिस ने पांच साल के बच्चे की हत्या के मामले में उसकी 30 वर्षीय मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरूवार को बताया कि पांच साल के इस बच्चे ने अपनी मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उन्होंने बताया कि अपने …
जयपुर। राजस्थान की गंगानगर जिला पुलिस ने पांच साल के बच्चे की हत्या के मामले में उसकी 30 वर्षीय मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरूवार को बताया कि पांच साल के इस बच्चे ने अपनी मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उन्होंने बताया कि अपने पांच साल के बेटे का गला घोंटने के बाद महिला ने यह कहानी गढ़ी कि उसका बच्चा लापता हो गया है और 30 अक्टूबर को स्थानीय लोगों के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि दो घंटे बाद मासूम का शव घर की छत पर बोरे में मिला जहां महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है।
ये भी पढ़ें:-ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कम्प्यूटराइजेशन के लिए 22 करोड़ रूपए स्वीकृत- CM गहलोत
पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने कहा कि महिला और उसके पति ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति और एक महिला पर संदेह व्यक्त किया जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई और उनकी भूमिका की जांच की गई लेकिन वे साफ पाए गए। उन्होंने कहा कि संदेह के आधार पर बच्चे की मां से पूछताछ की गई जिसमें उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करना स्वीकार कर लिया क्योंकि बेटे ने उन्हें 30 अक्टूबर को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला सुमन और उसके प्रेमी सर्वेश को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें:-भगोड़े माल्या को लगा जोरदार झटका, SC में वकील ने केस लड़ने से किया मना
