आस्था : श्रीराम चरण पादुका यात्रा पहुंची अयोध्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से रवाना की गई श्रीराम चरण पादुका यात्रा गुरुवार दोपहर बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंची। यहां संत-महंतों के साथ अन्य विशिष्टजनों ने श्रीराम चरण पादुका यात्रा का स्वागत करते हुए पूजन-अर्चन किया। लोगों ने इसे आध्यात्मिक और …

अमृत विचार, अयोध्या। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से रवाना की गई श्रीराम चरण पादुका यात्रा गुरुवार दोपहर बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंची।

यहां संत-महंतों के साथ अन्य विशिष्टजनों ने श्रीराम चरण पादुका यात्रा का स्वागत करते हुए पूजन-अर्चन किया। लोगों ने इसे आध्यात्मिक और पौराणिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताते हुए भाव-विभोर होकर श्रीराम चरण पादुका को नमन किया।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के नेतृत्व में अयोध्या पहुंची श्रीराम चरण पादुका यात्रा का भगवान श्रीराम के महानिर्वाण स्थल गुप्तारघाट पर पूजन-अर्चन किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि श्रीराम चरण पादुका यात्रा आजमगढ़, मऊ होते हुए 5 नवंबर को बक्सर के सिद्धाश्रम पहुंचेगी। यात्रा पहुंचने के बाद बक्सर में विशाल कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि बिहार के बक्सर सिद्धाश्रम में विश्वामित्र ने भगवान श्रीराम को शिक्षा और दीक्षा दी थी।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: भरतकुंड महोत्सव में दुरदुरिया पूजन का बना कीर्तिमान

 

संबंधित समाचार