तब्बू Birthday: फराह खान ने किया बर्थडे विश, 30 साल की दोस्ती पर जताया फक्र
मुंबई। बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस तब्बू का आज 52 जन्मदिन है। तब्बू के जन्मदिन पर उनकी दोस्त कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान कुंदर ने बेहद खूबसूरत अंदाज में बर्थडे विश किया है। फरहान की कई बॉलीवुड सेलेब्स संग एक अच्छी बॉन्डिंग और दोस्ती शेयर करती हैं। अपनी इस फ्रेंडशिप को फराह सोशल मीडिया पर …
मुंबई। बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस तब्बू का आज 52 जन्मदिन है। तब्बू के जन्मदिन पर उनकी दोस्त कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान कुंदर ने बेहद खूबसूरत अंदाज में बर्थडे विश किया है। फरहान की कई बॉलीवुड सेलेब्स संग एक अच्छी बॉन्डिंग और दोस्ती शेयर करती हैं। अपनी इस फ्रेंडशिप को फराह सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए जग जाहिर करने से बिल्कुल पीछे नहीं हटतीं। उन्हें अपनी दोस्ती को सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद है। इस बार उन्होंने तब्बू को बर्थडे विश करते हुए अपनी 30 साल की दोस्ती पर फक्र किया है। फराह खान कहा देखो मैंने और तब्बू ने साबित किया है कि बॉलीवुड में भी दोस्ती कायम रह सकती है। हम दोनों 30 साल से दोस्त हैं।
ये भी पढ़ें:-क्या धांधली से Miss World बनीं थीं Priyanka Chopra? पूर्व मिस बारबाडोस के गंभीर आरोप
फराह ने किया तब्बू को Birthday Wish
फराह खान कुंदर ने तब्बू संग एक तस्वीर शेयर की हैं। तब्बू को खास अंदाज में बर्थडे विश करते हुए फराह ने लिखा- मेरी जान, मेरी मोस्ट टैलेंटेड दोस्त वह भी पिछले 30 साल से। तुम्हें मैं बहुत प्यार करती हूं। और जो लोग कहते हैं कि बॉलीवुड में दोस्ती नहीं रहती। उनके लिए हमारी दोस्ती करारा जवाब है। हैप्पी बर्थडे तब्बू। फराह ने लिखा अगर तुम एक डेड बॉडी का रोल करोगी तो भी बाकी सब से अच्छा एक्ट करोगी, मुझे यह उम्मीद है। लव यू फॉरएवर।
पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं तब्बू
तब्बू ने अबतक शादी नहीं की है। वे फाइन वाइन की तरह एज कर रही हैं। एक्ट्रेस ज्यादातर अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रही हैं। तब्बू ने काफी कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हिंदी के साथ साउथ सिनेमा में भी तब्बू ने पॉपुलैरिटी हासिल की है। इनके नागार्जुन संग रिलेशनशिप के चर्चे खूब रहे। वर्कफ्रंट की बात करें तो तब्बू ने साल 1985 में फिल्म हम नौजवान से डेब्यू किया था।
ये भी पढ़ें:-प्रियंका चोपड़ा की ‘लव अगेन’ का फर्स्ट लुक रिवील, इस दिन फिल्म होगी रिलीज
