बुलंदशहर: पंचग्राही योग में आज मनाई गई देवोत्थानी एकादशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर, अमृत विचार। आज पंचग्रही योग में देवोत्थानी एकादशी मनाई गई। मान्यता के अनुसार इस दिन श्री हरि भगवान विष्णु जाग जाएंगे। इसके साथ ही मांगलिक कार्य भी शुरू होने के साथ शहनाई भी बजना शुरू हो जाएगी। नवंबर से 26 फरवरी तक विवाह के लिए खूब शुभ मुहूर्त भी हैं। ऐसे में लोग शादियों …

बुलंदशहर, अमृत विचार। आज पंचग्रही योग में देवोत्थानी एकादशी मनाई गई। मान्यता के अनुसार इस दिन श्री हरि भगवान विष्णु जाग जाएंगे। इसके साथ ही मांगलिक कार्य भी शुरू होने के साथ शहनाई भी बजना शुरू हो जाएगी। नवंबर से 26 फरवरी तक विवाह के लिए खूब शुभ मुहूर्त भी हैं। ऐसे में लोग शादियों की तैयारियों में जुटे हैं।

जानकारों ने बताया कि पिछले काफी समय से हिंदू समाज में विवाह आदि शुभ कार्य रुके थे। अब चार नवंबर को देवोत्थान एकादशी मनाई गई है। इस दिन भगवान विष्णु चतुर्मास निद्रा से जाग जाएंगे। एकादशी पर घर-घर और मंदिरों में पूजा हुई साथ ही आज ही तुलसी विवाह भी मनाया गया।

ये भी पढ़ें-पीलीभीत: बहन को ससुराल छोड़कर लौट रहे श्रमिक की सड़क हादसे में मौत

संबंधित समाचार