औरैया: लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। पॉलिसी रिनुअल कराने के नाम पर साइबर ठगी कर लाखों रुपए ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एसपी चारू निगम ने खुलासा किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुलासा करते हुए एसपी चारु निगम ने बताया है कि 10 अक्टूबर को एक एयरफोर्स कर्मचारी के द्वारा मामला दर्ज कराया गया था …

औरैया, अमृत विचार। पॉलिसी रिनुअल कराने के नाम पर साइबर ठगी कर लाखों रुपए ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एसपी चारू निगम ने खुलासा किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुलासा करते हुए एसपी चारु निगम ने बताया है कि 10 अक्टूबर को एक एयरफोर्स कर्मचारी के द्वारा मामला दर्ज कराया गया था ,कि बंद पड़ी पॉलिसी को रिन्यूअल कराने और फिर से चालू कराने के नाम पर उसके साथ साइबर ठगों ने 38 लाख रुपए से अधिक की ठगी की है।

यह भी पढ़ें- बांदा: मॉडल गांव बनाने के लिए किसानों को दिखाई राह

मामले का खुलासा करने के लिए गठित की गई टीम में शामिल पुलिस और एसओजी टीम के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से ₹100000 नगद और दो लैपटॉप , 8 एटीएम ,कई एंड्रॉयड फोन समेत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद की गई है।

एसपी ने बताया है कि हेलो ठगी का काम करते हैं। मामले में 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था । जिसमें दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। वही एक व्यक्ति की तलाश अभी भी जारी है। पीड़ित के भाई ने बताया है कि पॉलिसी रिनुअल के नाम पर ठगी की गई है ।

यह भी पढ़ें- बरेली: नेशनल चैंपियनशिप में जलवा बिखेरेंगे रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की शूटिंग रेंज के 6 शूटर

संबंधित समाचार