रुद्रपुर: असलाह व कारतूस के साथ आरोपी को दबोचा
रुद्रपुर, अमृत विचार। रंपुरा पुलिस चौकी द्वारा बीती देर रात चेकिंग के दौरान अवैध असलाह व कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब कार सवार को रोका तो वह पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि अपराधों …
रुद्रपुर, अमृत विचार। रंपुरा पुलिस चौकी द्वारा बीती देर रात चेकिंग के दौरान अवैध असलाह व कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब कार सवार को रोका तो वह पुलिस को देख भागने लगा।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि अपराधों की रोकथाम के लिए जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया गया था। जिसके तहत रंपुरा पुलिस चौकी प्रभारी अंबीराम आर्या भी अपनी टीम के साथ किच्छा हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे।
इस दौरान स्कोर्पियों की जांच की तो उसके अंदर रखी अवैध 12 बोर की डबल बैरल बंदूक और एक छोटे से थैले में 47 कारतूस बमराद किए। पूछताछ में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
