हमीरपुर: कला मंच निर्माण के लिए माहेश्वरी धाम भेड़ी में हुआ भूमि पूजन
अमृत विचार, हमीरपुर। बुंदेलखंड उत्थान संस्था के संस्थापक डॉ रोहित सिंह राजावत के प्रयास से सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने भेड़ी माहेश्वरी धाम प्रांगण में कला मंच निर्माण का बजट स्वीकृत कर दिया। शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में समिति के सदस्यों व ग्रामवासियों के साथ आचार्य जगदीश द्विबेदी ने विधिवत वेदमंत्रों के उच्चारण से भूमि …
अमृत विचार, हमीरपुर। बुंदेलखंड उत्थान संस्था के संस्थापक डॉ रोहित सिंह राजावत के प्रयास से सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने भेड़ी माहेश्वरी धाम प्रांगण में कला मंच निर्माण का बजट स्वीकृत कर दिया। शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में समिति के सदस्यों व ग्रामवासियों के साथ आचार्य जगदीश द्विबेदी ने विधिवत वेदमंत्रों के उच्चारण से भूमि पूजन कराकर मिठाई खिलाकर बधाई दी।
डॉ रोहित सिंह राजावत ने बताया कि सांसद विकास कार्यो को आगे बढ़ाने में हर संभव प्रयास कर रहे है। इस मौके पर सरीला नगर प्रचारक अक्षय, राहुल, मंदिर समिति अध्यक्ष अरुण कुमार,भेड़ी प्रधान धीरज सिंह, प्रतीक कुमार, बबलू सिंह, पंकज शर्मा, रोहित तिवारी, समरजीत सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें-मुरादाबाद: बी.टेक के विद्यार्थियों को दिया इंडस्ट्री उपयोगी तकनीकों का ज्ञान
