देहरादून: रोडवेज बस चलाने में ड्राइवर को झपकी लगी तो बजेगा अलार्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। परिवहन निगम की ओर से आए दिन आय में बढ़ोतरी करने को काई न कोई फैसला लिया जा रहा है। अब निगम ने चालकों व यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नई योजना तैयार की है। जिसमें बस चलाते समय अगर ड्राइवर को तीन सेकेंड की झपकी आई तो …

देहरादून, अमृत विचार। परिवहन निगम की ओर से आए दिन आय में बढ़ोतरी करने को काई न कोई फैसला लिया जा रहा है। अब निगम ने चालकों व यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नई योजना तैयार की है। जिसमें बस चलाते समय अगर ड्राइवर को तीन सेकेंड की झपकी आई तो अलार्म बज उठेगा। परिवहन निगम ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमसफर ऐप तैयार किया है। इस ऐप के जरिए ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर की हर पल रेटिंग होगी। बस संचालन के दौरान कई बार रोडवेज बसों में ऐसे हादसे सामने आए हैं, जिनमें ड्राइवर के झपकी लेने की वजह से यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ी है।

आधुनिकरण को देखते हुए परिवहन निगम ने असुरक्षा को देखते हुए हमसफर ऐप तैयार किया है। इस ऐप को ड्राइवर अपने मोबाइल में डाउनलोड करेगा। ड्राइविंग के दौरान मोबाइल में यह ऐप ड्राइवर के सामने मोबाइल में खुला होगा। बस कितनी गति से चल रही है, इसकी जानकारी लगातार ऐप से निगम को मिलेगी।

गलत ड्राइविंग, तेज ड्राइविंग पर हर पल ड्राइवर की रेटिंग गिरेगी और सही सुरक्षित ड्राइविंग पर रेटिंग अच्छी होगी। गंतव्य तक पहुंचने के बाद इस रेटिंग के आधार पर ही ड्राइवर को निगम की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि आधुनिकरण के तहत हमसफर, अटेंडेंस एप और फ्लीट मैनेजमेंट सिस्टम (एफएमएस) तैयार किया गया है। अभी इसकी लांचिंग होना बाकी है।

यहीं नहीं इस ऐप से ड्राइवर की वर्दी से लेकर बस संचालन की पूरी जानकारी ऐप के माध्यम से परिवहन निगम को मिलती रहेगी। अगर किसी ड्राइवर की रेटिंग लगातार गिरेगी तो इसे निगम गंभीरता से लेकर कार्रवाई भी करेगा। वहीं परिवहन निगम के कर्मचारियों को अब हाजिरी लगाने के लिए किसी दूसरे उपकरण के पास नहीं जाना होगा। निगम ने अटेंडेंस ऐप तैयार किया है। निगम के हर दफ्तर की जियो फेंसिंग की जाएगी। इसके लिए मोबाइल में ऐप इंस्टॉल करना होगा। इस ऐप को मोबाइल में खोलकर यहां अंगूठे से बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी। यह ऐप भी जल्द ही लांच होगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता