आजमगढ़: आपत्तिजनक नारा लगाने के मामले में छह गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। जिले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कुछ पदाधिकारियों ने गलियों में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है। नामजद आरोपियों में बसपा के संभावित चेयरमैन उम्मीदवार भी शामिल है। आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के कस्बे में नगर पंचायत …

आजमगढ़। जिले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कुछ पदाधिकारियों ने गलियों में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है। नामजद आरोपियों में बसपा के संभावित चेयरमैन उम्मीदवार भी शामिल है। आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के कस्बे में नगर पंचायत जहानागंज के चयरमैन पद के लिए बहुजन समाज पार्टी की बैठक आयोजित थी।

बैठक समाप्त होने के बाद जब समर्थक गलियों से गुजरे तो वह पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया और फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ और प्रकरण की जांच के बाद देर रात कुल छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में मो0 अफजल पुत्र इक्तखार अहमद निवासी बरहतीत जगदीशपुर, खुर्शीद अहमद पुत्र सिब्ली पहलवान निवासी पश्चिम जहनांगज कस्बा, पप्पू खान उर्फ मोफीद आलम पुत्र हाजी मोहम्मद दरबारी, मकसूद आलम पुत्र हाजी मुहम्मद दरबारी, अब्दुल वासिद पुत्र मो0 नईम और जुबेर अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवासीगण इस्लामपुर जहानागंज कस्बा, थाना जहानागंज आजमगढ़ शामिल हैं।

एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि जहानगंज कस्बा में बिना अनुमति एक जुलूस निकालने व जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जिसमें संभावित चेयरमैन उम्मीदवार सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है और फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-बरेली: शहाबुद्दीन बोले- कोई मुसलमानों को भारत में असुरक्षित कहता है तो वो हकीकत और इंसाफ के खिलाफ

संबंधित समाचार