रुद्रपुर: दुपट्टे का फंदा लगाकर युवती ने की आत्महत्या
रुद्रपुर, अमृत विचार। दुपट्टे का फंदा लगाकर युवती ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया और परिजनों से जानकारी ली। जानकारी के अनुसार सुभाष कालोनी निवासी वैशाली (26) की सगाई हो चुकी है और दो-तीन माह बाद उसकी शादी होनी थी। शुक्रवार रात खाना खाकर परिवार के …
रुद्रपुर, अमृत विचार। दुपट्टे का फंदा लगाकर युवती ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया और परिजनों से जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार सुभाष कालोनी निवासी वैशाली (26) की सगाई हो चुकी है और दो-तीन माह बाद उसकी शादी होनी थी। शुक्रवार रात खाना खाकर परिवार के सभी लोग सो गए थे। इसी बीच वैशाली छत पर गई और टीनशेड पर लगे एंगल पर दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। शनिवार सुबह जब वैशाली की मां मीरा देवी ने उसे कमरे में नहीं देखा तो उसकी खोजबीन शुरू कर दी। जब मीरा देवी छत पर गई तो वैशाली को लटका देख उसके होश उड़ गए।
शोर होने पर वैशाली की छोटी बहन और भाई भी छत पर आ गए, साथ ही आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पुलिस को भी दी गई। मौके पर बाजार चौकी प्रभारी संदीप शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि कुछ माह बाद उसकी शादी होनी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
