पिंक-ऑरेंज आउटफिट में रकुल प्रीत सिंह का दिखा स्टाइलिश अंदाज, तस्वीरें देख सादगी पर फिदा हुए फैंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। क्यूट एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक अपने अभिनय का परचम लहरा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर क्यूट एक्ट्रेस हर लुक में कहर बरपाती रहती हैं। रकुल ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं, जिसमें उनका स्टाइलिश अवतार देखने को मिल रहा है। फोटोज में …

मुंबई। क्यूट एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक अपने अभिनय का परचम लहरा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर क्यूट एक्ट्रेस हर लुक में कहर बरपाती रहती हैं। रकुल ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं, जिसमें उनका स्टाइलिश अवतार देखने को मिल रहा है। फोटोज में देखकर फैंस आहें भरने लगे हैं।

रकुल ने डिफरेंट लुक के लिए पिंक ऑरेंज पैंटसूट कैरी किया है। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का ये लुक फैंस को बेहत पसंद आ रहा है। दरअसल, रकुल ने ऑरेंज ब्लेजर के साथ ट्राउजर्स पहना है। इसके साइड में पिंक ​स्ट्रीप है, जो आउटफिट को और आकर्षक बना रही हैं।

आउटफिट को मैच करते हुए उन्होंने पिंक ईयरिंग्स और पिंक हील्स कैरी की हैं। साथ ही ओपन हेयर स्टाइल के साथ न्यूड मेकअप किया है, जो उन पर सूट कर रहा है। हर फोटोज में रकुल प्रीत अलग-अलग पोज देती दिखाई दे रही हैं।

रकुल का ये ग्लैमरस अंदाज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। रकुल की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।कोई एक्ट्रेस के लुक की तारीफ कर रहा है, तो कोई उनके लुक्स की।

रकुल प्रीत सिंह इंडियन हो या फिर वेस्टर्न हर लुक में कमाल की लगती हैं जिसपर से नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है।

वर्क लाइफ की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह हाल ही ‘डॉक्टर जी’ और ‘थैंक गॉड’ में नजर आई थीं। दोनों ही फिल्मों में उनके काम को पसंद किया गया।

ये भी पढ़ें : Janhvi Kapoor Photos : ब्लू स्लिट गाउन में जाह्नवी कपूर ने फ्लॉन्ट किया फिगर, खूबसूरती पर टिकी निगाहें

संबंधित समाचार