बहराइच : कांजी हाउस में दो गोवंश की मौत, इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे मवेशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के उर्रा बाजार में स्थित कांजी हाउस में छुट्टा मवेशी बांधे गए हैं। लेकिन देखरेख के अभाव में इनकी मौत हो रही है। रविवार को दो गोवंश कांजी हाउस में मृत हो गए। लेकिन संबंधित ठेकेदार द्वारा इनके चारे की भी व्यवस्था नहीं की जा रही है। प्रदेश सरकार ने मवेशियों …

अमृत विचार, बहराइच। जिले के उर्रा बाजार में स्थित कांजी हाउस में छुट्टा मवेशी बांधे गए हैं। लेकिन देखरेख के अभाव में इनकी मौत हो रही है। रविवार को दो गोवंश कांजी हाउस में मृत हो गए। लेकिन संबंधित ठेकेदार द्वारा इनके चारे की भी व्यवस्था नहीं की जा रही है।

प्रदेश सरकार ने मवेशियों के देखभाल और चारे की व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी तय की है। इसके बाद भी व्यस्थाएं सुधर नहीं रही हैं। मिहिपुरवा विकास खंड के ग्राम पंचायत उर्रा में कांजी हाउस जिला पंचायत की ओर से संचालित है। कांजी हाउस में गांव के छुट्टा मवेशी बांधे गए हैं। इनके देखरेख का जिम्मा एक ठेकेदार को दिया गया है, लेकिन ठेकेदार द्वारा चारे की भी व्यवस्था नहीं की जा रही है।

इतना ही नहीं मवेशी के इलाज की भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कांजी हाउस में बंधे मवेशी दम तोड़ रहे हैं। रविवार को दो गोवंश की मौत हो चुकी है। इससे गांव के लोगों में नाराजगी है। मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व भी कांजी हाउस में एक मवेशी की इलाज के अभाव में मौत हो गई थी। जिस पर विश्व हिंदू बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद भी अव्यवस्था बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: संभल: लिंक एक्सप्रेस से कटकर तीन गोवंशीय पशुओं की मौत, दो घंटे रुकी रही ट्रेन

संबंधित समाचार