अयोध्या : फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करेगा प्रचार वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी नितीश कुमार ने प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान फसल अवशेषों को अपने खेतों में न जलाएं। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष को जलने से पर्यावरण प्रदूषित …

अमृत विचार, अयोध्या। फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी नितीश कुमार ने प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान फसल अवशेषों को अपने खेतों में न जलाएं।

उन्होंने कहा कि फसल अवशेष को जलने से पर्यावरण प्रदूषित तो होता ही है साथ ही खेत में मौजूद केचुआ एवं मित्र कीट को भारी नुकसान पहुंचता है। जिससे फसल की पैदावार में कमी हो जाती है। उन्होंने कहा कि किसान फसल अवशेष को जुताई कर मिट्टी में मिलाएं एवं सिचाई करें।

फसल अवशेष से नाडेप कम्पोस्ट या वर्मी कम्पोस्ट बना कर अपने खेतो में इस्तमाल करने से खेत की जल धारण क्षमता बढ़ती है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान पराली को स्वयं के उपयोग में न लाने पर निराश्रित गौशाला में दान भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या : संविदा कर्मियों के नाम पर अफसर कर रहे बड़ा खेला

संबंधित समाचार