रुद्रपुर: सिडकुल कर्मी की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप में किराये पर रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत खराब हो गई। जिसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। जिससे …

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप में किराये पर रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत खराब हो गई। जिसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार ग्राम चंदाडीह बलिया उत्तर प्रदेश हाल पता नई बस्ती तीन पानी डैम फुलसुंगी ट्रांजिट कैंप निवासी 28 वर्षीय कंशीराम सिडकुल स्थित सेक्टर 9 में एक इंजीनियरिंग कंपनी में कार्यरत था। रविवार शाम को टहलते समय अचानक तबियत बिगड़ गई और वह अचेत अवस्था में सड़क किनारे नाली में जा गिरा। जहां उसका सिर नाली से टकरा गया। आसपास के लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार