काशीपुर: महल हत्याकांड – पंजाब जेल से शूटरों को लाने को पुलिस ने लिया बी वारंट
काशीपुर, अमृत विचार। एक पखवाड़ा पूर्व खनन कारोबारी महल सिंह की हत्या के मामले में पंजाब में पकड़े गए शूटरों का स्थानीय पुलिस ने कोर्ट से बी वारंट ले लिया है। स्थानीय पुलिस शीघ्र ही पंजाब से लाकर कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस कोर्ट से आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेगी। 13 अक्तूबर …
काशीपुर, अमृत विचार। एक पखवाड़ा पूर्व खनन कारोबारी महल सिंह की हत्या के मामले में पंजाब में पकड़े गए शूटरों का स्थानीय पुलिस ने कोर्ट से बी वारंट ले लिया है। स्थानीय पुलिस शीघ्र ही पंजाब से लाकर कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस कोर्ट से आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेगी।
13 अक्तूबर की सुबह ग्राम गुलजारपुर निवासी खनन कारोबारी महल सिंह की घर में अखबार पढ़ते समय बाइक सवार दो शूटरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना में शूटरों को पनाह देने पर आरोपी प्रभजोत सिंह पन्नू, रजवंत कौर, सुखदेव सिंह सेवी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
आरोपियों से पूछताछ में वांछित एनआरआई हरजीत सिंह उर्फ काला, उसका पुत्र तनवीर सिंह के इशारे पर हत्या कराई थी। पंजाब, दिल्ली और उत्तराखंड पुलिस ने घटना को अंजाम देकर फरार हुए दोनों को शूटरों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया था। पंजाब पुलिस ने दोनों शूटरों को जेल भेज दिया था। एसपी अभय सिंह ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय कोर्ट से बी वारंट ले लिया है।
यहां से वारंट पंजाब जेल को भेज दिया गया है। अनुमति मिलने पर शीघ्र ही पुलिस पंजाब जेल से शूटरों को लाकर कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट से आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) के लिए आवेदन किया जाएगा।
