मुरादाबाद : कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, देखिए तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शहर की विभिन्न नदियों पर मेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान आदि करके पूजा अर्चना करते हैं। मंगलवार को …

मुरादाबाद। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शहर की विभिन्न नदियों पर मेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया।

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान आदि करके पूजा अर्चना करते हैं। मंगलवार को शहर की रामगंगा और गागन नदी पर मेलों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भोर में ही स्नान किया। इसके बाद नदियों के किनारे पर अपने नवजात बच्चों का मुंडन कराया और पूजा अर्चना की।

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। स्नान के बाद वस्त्र बदलने के लिए चेंजिंग रूम बनाए गए थे। विभिन्न संस्थाओं ने घाटों पर खिचड़ी का वितरण भी किया। बच्चों और महिलाओं ने मेलों में जमकर खरीदारी की। फूल और प्रसाद बेचने वाले भी सुबह से ही नदियों के किनारे पर पहुंच गए थे। श्रद्धालुओं ने पिंडदान भी किए।

सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट के पीछे रामगंगा किनारे लगे मेले में संस्कृति जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं हेतु चैंजिंग बूथ की सुविधा दी गयी तथा पिंडदान, मुंडन कार्यक्रम हुए। ट्रस्ट के सदस्यों ने लोगों को नदी में पूजन सामग्री फेंकने ने रोका और सफाई सम्बंधित निर्देश दिए गए।

इस दौरान ट्रस्ट के प्रबंधक दीपक राणा, कोषाध्यक्ष शिखा गुप्ता, सचिव डॉ नेहा, रीना सक्सेना, कमल किशोर, मंजु खन्ना, नीलम भटनागर, रजनी सक्सेना, राधा शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ठेकेदार-जीआरपी का गठजोड़ दे रहा दर्द, रेलवे स्टेशन परिसर में वाहन चालकों से हो रही वसूली

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात