शाहजहांपुर: एसडीएम के स्टेनो सहित 72 संक्रमित मिले, आंकड़ा पांच सौ के पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर,अमृत विचार। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को 72 और लोगों की कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट आने से चिंता की लकीरें बढ़ गईं हैं। प्रशासन लगातार लोगों से सजग रहने की अपील कर रहा है। जिले में अब कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 501 हो गई। इनमें सक्रिय मरीजों …

शाहजहांपुर,अमृत विचार। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को 72 और लोगों की कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट आने से चिंता की लकीरें बढ़ गईं हैं। प्रशासन लगातार लोगों से सजग रहने की अपील कर रहा है। जिले में अब कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 501 हो गई। इनमें सक्रिय मरीजों की संख्या 324 बताई गई है।

वैश्विक महामारी से बचने के लिए प्रशासन लगातार लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क लगाए रखने की अपील कर रहा है, इसके बावजूद भी तमाम लोग ऐसे हैं, जो इस अपील को नजरअंदाज कर रहे हैं, इसी का नतीजा है कि जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

इससे पहले शनिवार को तब बड़ा झटका लगा था, जब एक साथ 77 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव पाई गई थी लेकिन बुधवार को एक बार फिर एक साथ 72 लोगों की कोेरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट आने से प्रशासन सकते में आ गया।

नगर निगम में चार क्लर्क, तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, एक कंप्यूटर ऑपरेटर, केरूगंज एसबीआई में एक क्लर्क और एक कैशियर, एक चतुर्थश्रेणी कर्मचारी एिसबीआई जलालाबाद में सात, जलालाबाद के एसडीएम के स्टेनो, कटैली गांव की आशा का पति, एएनएम के पिता, शहर के खरनीबाग में छह, आनंदपुरम काॅलोनी में एक, मधुवन काॅलोनी में एक, बाबूजई में एक, नई बस्ती में एक, बाडूजई प्रथम में एक, मल्हार टाकीज के पास चार, छोटा ककरा में एक, चिनौर में एक, रामनगर में दो, आवास विकास काॅलोनी बरेली मोड़ में एक, सदर बाजार में एक, हुंडालखेल में एक, कालीबाड़ी मंदिर के पास दो, रेभा निगोही में एक की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है।

संबंधित समाचार