कानपुर : मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, छह गाड़ियों का रास्ता बदला, एक निरस्त
अमृत विचार, कानपुर । उत्तर-मध्य रेलवे के अनुसार वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-भीमसेन खंड में मालगाड़ी लोडेड (बीटीपीएन) के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। जिसके कारण अप और डाउन दोनों रेलवे ट्रेक बाधित रहे। छह ट्रेनों का रास्ता बदला गया, जबकि एक ट्रेन निरस्त कर दी गई। रेलवे के अनुसार ये हादसा सुबह साढ़े पांच बजे …
अमृत विचार, कानपुर । उत्तर-मध्य रेलवे के अनुसार वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-भीमसेन खंड में मालगाड़ी लोडेड (बीटीपीएन) के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। जिसके कारण अप और डाउन दोनों रेलवे ट्रेक बाधित रहे। छह ट्रेनों का रास्ता बदला गया, जबकि एक ट्रेन निरस्त कर दी गई।
रेलवे के अनुसार ये हादसा सुबह साढ़े पांच बजे हुआ है। रेलवे ट्रैक ब्लॉक हो गया। रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत गाड़ी को रवाना किया गया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर रिस्टोरेशन के लिए पहुंच गए। रिस्टोरेशन कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है। दुर्घटना के लगभग एक घंटे के भीतर आगे के हिस्से को मुस्तरा की दिशा में खींच कर हटाया गया। इसके आधे घंटे बाद पीछे के हिस्से को खींच कर हंप लाइन में सात बजे बजे पहुंचाया गया। ट्रैक से मालगाड़ी उतरने के बाद लगभग ढाई घंटे तक ट्रेनों का आवागमन बंद रहा।
अप लाइन पर से पौने आठ बजे परिचालन प्रारंभ किया गया। पहली गाड़ी लखनऊ इंटरसिटी समय 07.45 बजे घटना स्थल से रवाना हुई। लेकिन इस बीच कई गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से निकाला गया। इनमें 12625 त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली का मार्ग परिवर्तन कर उसे बरास्ता महादेवखेडी- गुना-ग्वालियर, 00761 रेनिगुंटा – निज़ामुद्दीन का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना-ग्वालियर, 12803 विशाखापटनम – निजामुद्दीन का मार्ग परिवर्तन कर उसे बरास्ता महादेवखेडी- गुना-कोटा-मथुरा, 18237 कोरबा-अमृतसर को बरास्ता महादेवखेडी- गुना–कोटा-मथुरा, 12707 तिरुपति-निजामुद्दीन को बरास्ता महादेवखेडी- गुना-कोटा-मथुरा, 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश को बरास्ता महादेवखेडी- गुना-कोटा-मथुरा से निकाला गया। वहीं 11807 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें:- कानपुर : हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी का अनोखा अंदाज
