खटीमा: युवती लापता मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। नगर के एक वार्ड से एक युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने कहा है कि उसकी 25 वर्षीय बहन …

खटीमा, अमृत विचार। नगर के एक वार्ड से एक युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने कहा है कि उसकी 25 वर्षीय बहन 21 अक्टूबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई। जो अभी तक वापस नहीं लौटी है। जिसकी काफी तलाश की गई। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 365 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार