VIDEO: शाहजहांपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, पूरी वारदात CCTV में कैद
अमृत विचार, शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला बाडूजई में घर के बाहर बाइक खड़ी थी। चोर मौका पाकर बाइक चुराकर चपंत हो गया। घर के बाहर लगे कैमरे में चोर साफ दिखायी दे रहा है। वह कुछ देर बाइक पर बैठा रहा और इधर-उधर देखता रहा, एक दम बाइक स्टार्ट की। चोर बाइक लेकर चंपत हो …
अमृत विचार, शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला बाडूजई में घर के बाहर बाइक खड़ी थी। चोर मौका पाकर बाइक चुराकर चपंत हो गया। घर के बाहर लगे कैमरे में चोर साफ दिखायी दे रहा है। वह कुछ देर बाइक पर बैठा रहा और इधर-उधर देखता रहा, एक दम बाइक स्टार्ट की। चोर बाइक लेकर चंपत हो गया।
सदर बाजार के मोहल्ला बाडूजई प्रथम निवासी आफताव अली ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि 6 अक्टूबर को दोपहर एक बजे घर के बाहर बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद दोपहर पौने दो बजे स्कूटी लेकर गैस सिलिंडर लेकर चला गया। उन्होंने बाइक की चाबी घर पर रख दी थी।
शाहजहांपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, पूरी वारदात CCTV में कैद pic.twitter.com/MQtgpG8XsN
— Amrit Vichar (@AmritVichar) November 8, 2022
जब वह लौटकर आया तो बाइक गायब मिली। उन्होंने इधर-उधर बाइक की तलाश की। लेकिन बाइक नहीं मिली। उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। एक युवक बाइक ले जाते हुंए दिखायी दे रहा है। उसका एक साथी भी बिना नंबर की बाइक पर दिखायी दे रहा है।
कैमरे की फुटेज में दिखायी दे रहा रहा है कि एक युवक आया और उनकी बाइक पर बैठ गया। बाइक से उतरकर इधर-उधर टहलता है, फिर बैठ जाता है। चोर काली पैंट व नीली रंग की शर्ट, जूते पहने हुए है। वह इधर-उधर देखने के बाद हैंडिल को घुमाने का प्रयास करता है, फिर बाइक में चाबी लगाकर स्टार्ट करे ले जाता है।
