ICC T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने किया टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला
सिडनी। न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों की एकादश में कोई बदलाव नहीं किया गया है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस के बाद कहा, “हम पहले …
सिडनी। न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों की एकादश में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस के बाद कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह इस्तेमाल की गई विकेट है, इस पर ज्यादा घास नहीं है। हम बदलती परिस्थितियों का जल्दी आंकल करने की कोशिश करेंगे। योजनाओं पर टिके रहना जरूरी है।” दूसरी ओर, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा, “हम भी पहले बल्लेबाजी ही करते। हम शुरुआती परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे और उन पर दबाव डालेंगे। टीम में कोई बदलाव नहीं है।
हमने अपने पहले दो मैच गंवाए लेकिन जिस तरह से टीम पिछले तीन मैचों में खेली है, हम एक टीम के रूप में आश्वस्त हैं और हम उस गति को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। न्यूजीलैंड के पास गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं, हम शांत रहने और स्थिति के अनुसार खेलने की कोशिश करेंगे।”
इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान- मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन आफरीदी
न्यूजीलैंड- फिन ऐलन, डिवॉन कॉन्वे, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, जेम्स नीशाम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट
ये भी पढ़ें:- ICC T20 World Cup: मैच से पहले चोटिल हुए विराट कोहली, नेट प्रैक्टिस के दौरान लगी बॉल
