बहराइच: गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग, मकान में ब्लास्ट, तीन झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला गुल्लाबीर कालोनी नूरुद्दीन चक में एक मकान में बुधवार को अवैध तरीके से गैस की रिफिलिंग की जा रही थी। तभी विस्फोट हो गया। मकान में ब्लास्ट होते ही आग लग गई। तीन लोग झुलसकर घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। एक युवक …

बहराइच, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला गुल्लाबीर कालोनी नूरुद्दीन चक में एक मकान में बुधवार को अवैध तरीके से गैस की रिफिलिंग की जा रही थी। तभी विस्फोट हो गया। मकान में ब्लास्ट होते ही आग लग गई। तीन लोग झुलसकर घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिले के दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुल्लाबीर नूरुद्दीन चक गांव में कुछ लोग मकान किराए पर लेकर गैस सिलेंडर में रिफिलिंग का कार्य करते थे। बुधवार को भी मकान में अवैध रिफ लिंग की जा रही थी। तभी सिलेंडर में विस्फोट हो गया। मकान में आग लग गई। आग लगते ही रिफ लिंग कर रहे मकसूद पुत्र मारूफ निवासी गैसडी बलरामपुर, अभिषेक (25) पुत्र मालीकराम गुल्लबीर कालोनी निवासी और शमशुल रहमान पुत्र अहमद निवासी अंतरी बाजार थाना सोहरत गढ़ सिद्धार्थ नगर गभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव, थानाध्यक्ष मनोज कुमार समेत अन्य पहुंचे। अवैध गैस रिफ लिंग का मामला सामने आया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि डीएसओ से वार्ता की जा रही है।

दो दिन पूर्व ही लिया था मकान
मोहल्ला निवासी राबिया पत्नी रज्जब अली का मकान दो दिन पूर्व ही किराया पर लिया गया है। इसी मकान में गैस सिलेंडर एकत्रित कर अवैध रिफ लिंग की जा रही थी। आज ही वारदात हो गया। मोहल्ले के लोगों में भी दहशत है।

ये भी पढ़ें-मुरादाबाद: भूकंप के झटके से दहशत में लोग, देर रात घरों से बाहर दौड़े

संबंधित समाचार