हल्द्वानी: यहां कुष्ठ आश्रम में आपसी विवाद में चले लाठी डंडे, वृद्ध की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मंडी चौकी क्षेत्र के हाथी खाल कुष्ठ आश्रम में आपसी विवाद के चलते एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक के साथी ने ही किसी बात को लेकर वृद्ध नेनाराम की डंडे से मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आश्रम में हड़कंप मच …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मंडी चौकी क्षेत्र के हाथी खाल कुष्ठ आश्रम में आपसी विवाद के चलते एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक के साथी ने ही किसी बात को लेकर वृद्ध नेनाराम की डंडे से मारकर हत्या कर दी।

घटना के बाद आश्रम में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी खटीमा निवासी सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक मूल रूप से धारी का रहने वाला है। दोनों कुष्ठ आश्रम में ही रहते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार