रोनिल हत्याकांड: रोनिल के सोशल मीडिया एकाउंट की जांच कर रही पुलिस, दोस्तों से भी कर रही पूछताछ
कानपुर, अमृत विचार। चकेरी के श्याम नगर में रोनिल हत्याकांड के कई दिन बीत जाने के बाद भी खुलासा नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश है। दूसरी ओर पुलिस अब सोशल मीडिया एकाउंट खंगालने में जुटी है। इसके साथ ही पुलिस अब रोनिल के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। साथ ही रोनिल किसके साथ …
कानपुर, अमृत विचार। चकेरी के श्याम नगर में रोनिल हत्याकांड के कई दिन बीत जाने के बाद भी खुलासा नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश है। दूसरी ओर पुलिस अब सोशल मीडिया एकाउंट खंगालने में जुटी है। इसके साथ ही पुलिस अब रोनिल के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। साथ ही रोनिल किसके साथ सबसे ज्यादा रहता था। इसका भी पता लगा रही है।
श्याम नगर डी-ब्लॉक दिव्यधाम अपार्टमेंट निवासी संजय सरकार के इकलौते बेटे रोनिल की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसका शव श्याम नगर चौकी के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया था। हत्याकांड के कई दिन बीत जाने के बाद भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। इसके अलावा पुलिस अब रोनिल किन किन ऐसे लोगों के साथ ज्यादा संपर्क में था जो चपरासी गार्ड या इस तरह के अन्य पदों पर काम कर रहे हैं।
पुलिस ने डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के टीचरों से लेकर बच्चों तक से पूछताछ की। इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस अब रोनिल के सोशल मीडिया एकाउंट खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में लगभग सभी पहलूओं पर जांच की जा रही है। मगर कहीं से कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस ने अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें-मुरादाबाद: यातायात नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
