खटीमा: आत्महत्या के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। करीब छह माह पहले एक व्यक्ति द्वारा आग लगाकर आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस के अनुसार इस्लामनगर निवासी तरन्नुम ने पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोपी इस्लामनगर के ही शान मोहम्मद, यामीन, शबनम पर उसके पति शकील अहमद की …

खटीमा, अमृत विचार। करीब छह माह पहले एक व्यक्ति द्वारा आग लगाकर आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस के अनुसार इस्लामनगर निवासी तरन्नुम ने पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोपी इस्लामनगर के ही शान मोहम्मद, यामीन, शबनम पर उसके पति शकील अहमद की दुकान सम्पत्ति हड़पने के लिए प्रताड़ित करना व इससे उसके पति शकील अहमद द्वारा आग लगाकर अत्महत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना एसआई किशोर पंत को सौंप दी है।

संबंधित समाचार