Irfan Solanki मुकदमा दर्ज होने पर चकमा देकर Lucknow पहुंचे, Kanpur से कई पुलिस की टीमें रवाना
कानपुर, अमृत विचार। SP MLA Irfan Solanki के भाई रिजवान पर एक महिला का घर जलाने का आरोप है। मामले में पीड़ित की रिपोर्ट नहीं दर्ज करने पर पुलिस कमिश्नर ने जाजमऊ थाना प्रभारी को संस्पेड कर दिया है। वहीं, मुकदमा दर्ज होने के बाद ही इरफान सोलंकी लखनऊ चले गए है। उनके लखनऊ जाने …
कानपुर, अमृत विचार। SP MLA Irfan Solanki के भाई रिजवान पर एक महिला का घर जलाने का आरोप है। मामले में पीड़ित की रिपोर्ट नहीं दर्ज करने पर पुलिस कमिश्नर ने जाजमऊ थाना प्रभारी को संस्पेड कर दिया है। वहीं, मुकदमा दर्ज होने के बाद ही इरफान सोलंकी लखनऊ चले गए है। उनके लखनऊ जाने की बात जानकारी लगते ही कानपुर से कई पुलिस की टीमें लाने के लिए रवाना हो गई है।
प्रयागराज में रहने वाली बेबी नाज के मुताबिक उनके पिता स्व. कासिद हुसैन का जाजमऊ की KDA कॉलोनी में एक प्लॉट है। इसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। उनके परिवार के लोग टट्टर का घर बनाकर वहां रहते हैं। तीन नवंबर की रात परिवार के लोग सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।
इस दौरान विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान ने उनके घर में आग लगा दी। आरोप है कि विधायक के इशारे पर पर ही सूचना के बाद भी दमकल कर्मी नहीं पहुंचे है। इस पर पीड़ित ने जाजमऊ थाने जाकर मामले की शिकायत की थी। जहां थाने में भी पीड़ित की कोई सुनवाई नहीं होने पर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदण्ड ने थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला को संस्पेड कर दिया है। पुलिस ने इरफान की कार को भी जब्त कर लिया है।
उधर, सीसामऊ विधानसभा से सपा के विधायक इरफान सोलंकी लखनऊ में सपा पार्टी कार्यालय पहुंच गए है। सूत्रों के अनुसार वह सपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस भी करने वाले है। उधर, पुलिस की दबिश और इरफान सोलंकी के भाग निकलने के बाद उनकी बेटी ने खुद एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इरफान ने भी 2 वीडियो शेयर करके पुलिस पर आरोप लगाए हैं।
डीसीपी पूर्वी रविन्द्र कुमार ने बताया कि नामजद आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही है। साथ ही कई अज्ञात की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
