मैनपुरी से रमाकांत और खतौली से रमेश प्रजापति होंगे प्रत्याशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, इटावा। सुभासपा के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मैनपुरी और खतौली सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से रमाकांत कश्यप, मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधानसभा क्षेत्र से रमेश प्रजापति को चुनाव लड़ेंगे। उन्होने कहा कि उनकी पार्टी अपनी पूरी ताकत …

अमृत विचार, इटावा। सुभासपा के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मैनपुरी और खतौली सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से रमाकांत कश्यप, मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधानसभा क्षेत्र से रमेश प्रजापति को चुनाव लड़ेंगे। उन्होने कहा कि उनकी पार्टी अपनी पूरी ताकत के साथ उपचुनाव लड़ेगी।

भरथना विधानसभा के ग्राम हर्राजपुर में एक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिखरा हुआ समाज कभी बादशाह नहीं बन सकता। उन्होने एक बार फिर जातीय आधार पर जनगणना कराए जाने की बात कही। उन्होने कहा कि सरकारें उद्योगपतियों के एक लाख करोड़ से अधिक का कर्जा माफ कर सकती हैं तो गरीबों के घरेलू बिजली का बिल भी माफ किया जाना चाहिए।

पार्टी मुफ्त बिजली, निशुल्क व एक समान शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, निजी और सरकारी सभी अस्पतालों में सरकार के खर्चे पर गरीबों व आम आदमी के इलाज की लड़ाई लड़ रही है। इन मुद्दों पर जनता को जोड़ने के लिए रैलियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गरीबों, वंचितों, दलितों, अति पिछड़ों को जगाने का कार्य कर रही है। 1931 में जातीय जनगणना हुई थी। यह व्यवस्था संविधान में है कि हर 10 साल में जातीय जनगणना होगी, लेकिन जातीय जनगणना नहीं कराई जा रही है।

विधायक वेदीराम , पूर्व मंत्री अरविंद राजभर, पार्टी के नेता प्रेमचंद कश्यप, संतोष यादव,शिशुपाल यादव, भालूराम प्रजापति, संतोष पाण्डेय ,रमाकांत कश्यप रमेश प्रजापति ने कार्यकर्ता सम्मेलन मे संबोधित किया। सम्मेलन के आयोजक विवेक शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की फूलमाला पहनाकर श्री राजभर का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:- इटावा : सरकार की बेरूखी से नाराज भट्टा स्वामी कल जाएंगे दिल्ली

 

संबंधित समाचार