लखनऊ विश्वविद्यालय: छात्र पर हमले के बाद एक्शन में चीफ प्रॉक्टर, कैंपस में चला सघन चेकिंग अभियान
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार को कैंटीन में छात्र पर हुए जानलेवा हमला के बाद प्रॉक्टर की निगरानी में पूरे विश्वविद्यालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पूरे विश्व विद्यालय परिसर में घूम रहे छात्रों को रोक रोक कर उनके पहचान पत्र आदि चेक किए गए. परिसर में घूमने करीब एक दर्जन से अधिक छात्रों को पहचान पत्र ना होने के आरोप में पकड़ कर प्रॉक्टर ऑफिस ले जाया गया।
बता दें कि कि बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में स्थित कैंटीन में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र को करीब 2 दर्जन छात्रों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसके बाद प्रॉक्टर ने कहा इस तरह की आराजकता बर्दाशत नहीं की जायेगी।
आरोपी छात्रों की हुई पहचान
विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को हुए घटना के बाद विश्वविद्यालय के पूरे परिसर की गहन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्रों को रोककर उनके पहचान पत्र क्लास की जानकारी ली गई।
इस पूरे तलाशी अभियान का वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराया गया प्रोफेसर द्विवेदी ने बताया कि परिसर में घूम रहे कुछ बाहरी छात्रों को रोककर उनकी पहचान पत्र मांगे गए तो उन्होंने प्रवेश केले आने की बात कही जिसके बाद परिसर से पकड़े गए ऐसे सभी छात्रों को सुरक्षाकर्मी की निगरानी में प्रॉक्टर ऑफिस भेज दिया गया।
प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी ने बताया कि सभी छात्रों से अंडरटेकिंग लेने के बाद उन्हें बिना किसी कारण के परिसर में प्रवेश न करने की हिदायत दी गई. साथ ही तलाशी के दौरान छात्रों को बताया गया कि अपने साथ किसी बाहरी या अराजकतत्व को परिसर में प्रवेश ना कराए. अगर कोई छात्र ऐसा करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
