वाराणसी: आज आएंगे सीएम योगी, शिलान्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी आ रहे हैं। यहां वो कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसी क्रम में   वाराणसी से लेकर कोलकाता के बीच कुल 60 जेटी बनाए जाने हैं। इनमें उत्तर प्रदेश में सात जेटी तैयार हुए हैं, जिनमें वाराणसी के रविदास घाट, रामनगर, कैथी, चंदौली में बलुआ, गाजीपुर में कलेक्टर घाट, बलिया में उजियार घाट बरौली और शिवपुर शामिल हैं। इसका उद्घाटन सीएम योगी करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों के अलावा दो हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था रविदास घाट पर की जा रही है। इस कार्यक्रम के बाद दोपहर दो बजे से पीएम गति शक्ति मल्टीमॉडल जलमार्ग शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम के माध्यम से बांग्लादेश, भूटान, नेपाल देशों के अलावा कई राज्यों को भी जोड़ने की कोशिश होगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनेवाल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री श्रीपत नायक, कैबिनेट मंत्री महेंद्र पांडेय, उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आदि शामिल होंगे।

 

संबंधित समाचार